फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration took place regarding the demands of farmers

Ballia News: किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 23 Dec 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration took place regarding the demands of farmers
बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने सरकार से किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह ढालेवाल की चिकित्सकीय सहायता की भी मांग की।
विज्ञापन


कार्यकार्तओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को दिया। कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह ढालेवाल किसानों की मांगों को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर एक महीने से आमरण अनशन कर रहे हैं। इसमें उनकी हालत खराब हो चुकी है। उनके जीवन को बचाने के लिए कोर्ट ने पंजाब सरकार तथा दिल्ली की एनडीए सरकार को आगाह किया, लेकिन यह सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन

2021 के किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। उनकी वापसी नहीं हुई। किसानों का उत्पीड़न बंद करने, नोएडा के किसानों पर दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे वापस लेने, राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति, डिजिटल कृषि मिशन तथा राष्ट्रीय सहयोग नीति वापस लेने की मांग की। जिला संयोजक परमात्मा नंद राय, रामकृष्ण यादव, प्रमोद गौड़, जनार्दन सिंह, तेज नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed