फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration against the prosecution of Congress State President

Ballia News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा चलाने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 09 Oct 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the prosecution of Congress State President
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऊपर मुकदमा दर्ज करने के विरोध कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम को सौंपा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का नाम मुकदमे से वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख है कि पांच अक्तूबर 2015 को अन्याय प्रतिकार यात्रा के नामजद पचासी लोगों में से 81 आरोपियों का नाम वापस लेकर राजनीतिक प्रतिशोधवश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर मुकदमा चला रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि एक ओर भाजपा सनातन की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के संतों पर हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा चलाना सरकार की दूषित मानसिकता को प्रकट करता है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, सोनम विंद, आरिफ खान, संतोष चौबे, सिद्धनाथ तिवारी, मुखिया पांडेय, राहुल चौबे, दिग्विजय सिंह छोटू, रुपेश चौबे, रामेश्वर तिवारी, धनजी पांडेय, भैया लल्लू सिंह, ऊषा सिंह, अबूल फैज, गिरीश कांत गांधी, अभिनव तिवारी गोलू, श्रीप्रकाश मिश्र, अभिजीत तिवारी सत्यम, पारस वर्मा, मनीष, गोलू, राजेश पटेल, अभिषेक पाठक, बैजनाथ राम, हरीश कुमार, अजय कुमार, नन्हें मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed