{"_id":"5f68e1058ebc3e8baf2ecf91","slug":"demonstration-against-anti-people-policies-ballia-news-vns5486002164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा बलिया नगर एवं फेफना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
सपा ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी काल में सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल चौपट प्रतीत हुई है। ऐसी परिस्थिति में जब प्रदेश की जनता इस भयंकर संक्रमण से जान बचाने में लगी है तो प्रदेश सरकार में बैठे लोग इस आपदा को धन लूटने के अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। कानून व्यवस्था के नाम पर भी प्रदेश की सरकार चारो खाने चित है। सरकार में बैठे लोग और पुलिस बल के संरक्षण में अपराधी बेखौफ और दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में नौकरी और रोजगार के नाम पर युवाओं को छला जा रहा है। सरकारी विभागों में भर्ती के विज्ञापन निकाल कर युवा वर्ग से आवेदन कराकर भर्तियों को लटका दिया जा रहा है। अब 50 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सरकारी सेवकों को जबरदस्ती सेवनिवृत्ति भी दी जा रही है। ज्ञापन देने से पूर्व सदर और फेफना दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता और नेता पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्र हुए जहां जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश को ध्यान में रखते हुए सरकार के जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, सनातन पांडेय, संग्राम सिंह यादव, मंजू सिंह, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, सुशील पांडेय, मृत्युंजय तिवारी आदि रहे।
प्रदेश में कायम है जंगलराज : गोरख
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। सपा ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे चौराहे से सरकार के खिलाफ नारे लगाते कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे तथा उप जिलाधिकारी संत कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक पासवान ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। अपराधी बेखौफ हो घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नौकरशाही बेलगाम हो जनता का उत्पीड़न कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, इरफान अहमद, मतलूब अख्तर, आनंद यादव, बब्बन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं आमलोग
बांसडीह। विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रर्दशन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन में गलत नीतियों के कारण छात्र, नौजवान, किसान, सहित आमलोग परेशान व बेहाल हैं। थाने व तहसील में लोगों का जमकर शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, रमेश साहनी, रंजीत चौधरी, रविन्द्र सिंह, राहुल सिंह, संकल्प सिंह, राणा प्रताप यादव, बिहारी पाण्डेय, चन्द्रशेखर यादव, लल्लन यादव बैशाखी, छितेश्वर सिंह, रामदेव यादव, विनय, सज्जाद अनवर, धनंजय प्रताप सिंह, नन्दलाल यादव, मैन1ुदीन अंसारी, उपेंद्र सिंह, अरविन्द राजभर आदि रहे।
सपा का प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बैरिया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय मांगो को लेकर बैरिया तहसील पर सोमवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सुरेश पाल को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कोरोना से त्रस्त पूरा देश है किन्तु उपचार की व्यवस्था नही है। सरकारी तंत्र पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। गरीबों की बात कोई सुनने वाला नहीं है। गरीबों पर पुलिस का जुल्म बढ़ गया है। खाद बीज और डीजल का मूल्य बढ़ गया है। अनाज का दाम घट गया है। सरकारी प्रतिष्ठान निजी हाथों में बेचे जा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है आदि रहीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, पूर्व विधायक सुभाष यादव, जय प्रकाश अंचल, मनोज सिंह, राजप्रताप यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, अजय सिंह, अरविंद तिवारी, अरुण यादव आदि रहे।
प्रदेश में अराजकता की है स्थिति: रिजवी
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर तहसील में सोमवार को सपा नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
मोहम्मद रिजवी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। कोरोना वायरस की वजह से कई हजार मौतें हो चुकी हैं। अस्पताल में इलाज की सुचारू व्यवस्था नहीं है जिसके कारण दो मंत्री भी अपनी जान गवा बैठे हैं। किसान बदहाली के शिकार हैं। सरकार अभी तक गन्ना किसानों का बकाया अदा नहीं कर पाई है। प्रदेश के नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने और राज्य में पूंजी निवेश के झूठे दावे कर रही है। प्रदेश में विकास कार्य अवरुद्ध पड़ा है। इस मौके पर रामजी यादव, डॉ मदन राय, भूपेंद्र यादव चंद्रमा यादव, शिवजी त्यागी, रवि यादव, जितेश सोनी, अतुलेश कुमार यादव, जंगली यादव, मुन्नी लाल यादव, खुर्शीद आलम, भीष्म चौधरी, भीम यादव, हरिंदर पासवान, सत्य प्रकाश यादव, दहाड़ी यादव, गणेश यादव, शाहिद, राहुल राय, भोला राय, राजेंद्र यादव, राजू जायसवाल, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि रहे।