फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Death anniversary of fighter Ramdahin Ojha celebrated

Ballia News: मनाई गई सेनानी रामदहिन ओझा की पुण्यतिथि

Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Death anniversary of fighter Ramdahin Ojha celebrated
बलिया। स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामदहिन ओझा की पुण्यतिथि मंगलवार को उनकी प्रतिमा स्थल टीडी काॅलेज चौराहे के समीप मनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शहीद ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कहा कि नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसकी घोषणा करने के लिए आज से अच्छा समय नहीं होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया नगर पालिका के विस्तार से विकास को गति मिलेगी। डीएम ने रामदहिन ओझा की शहादत को याद करते हुए कहा कि नगर के चौराहों के सुंदरीकरण के तहत जल्द ही शहीद पत्रकार रामदहिन ओझा की प्रतिमा के ऊपर स्टील की छतरी और बटरफ्लाई लाइट लगाई जाएगी। कहा कि बलिया का स्वतंत्रता संग्राम में जो योगदान है, वह किसी से छिपा नहीं है। यह क्रांति की उर्वरा भूमि है। अंग्रेजों के लिए बलिया सबसे बड़ी चुनौती थी। मुख्य वक्ता डॉ. जनार्दन राय, सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सीआरओ त्रिभुवन, ऋषिकेश पांडेय, डाॅ. गणेश पाठक, डाॅ. अशोक उपाध्याय, आरके गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता सेनानी राम विचार पांडेय व संचालन करुणानिधि तिवारी ने किया। पंकज राय ने धन्यवाद ज्ञापित और अतिथियों का स्वागत डाॅ. प्रभात ओझा ने किया।

स्मृति दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
बांसडीह। रामदहिन ओझा के स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बांसडीह डाकबंगला स्थित शहीद ओझा की प्रतिमा पर विभिन्न सगठनों सहित प्रबुद्ध लोगों ने माल्यार्पण कर उनके स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि शांत स्वरूप सिंह रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, प्रतुल कुमार ओझा, चंद्रबली वर्मा, नरेंद्र ओझा, उपेंद्र ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed