फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of youth found in primary school of Ballia relatives accused of murder 

बलिया में शव मिलने से सनसनी: प्रेम-प्रसंग में हत्या कर लाश स्कूल में फेंकी, प्रेमिका का भाई हिरासत में

Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
सार

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द गांव से सटे प्राथमिक विद्यालय चकिया में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
Dead body of youth found in primary school of Ballia relatives accused of murder 
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द ग्राम निवासी युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय चकिया के परिसर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, रसड़ा सीओ शिवनारायण वैश मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के पिता प्रमोद राजभर ने भाई-बहन के खिलाफ हत्या करने की नामजद तहरीर दी। घर से बुलाकर गर्दन दबाकर हत्या करने और शव को गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय चकिया में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। मृतक के मोबाइल से मिले सुराग और तहरीर के आधार पर आरोपी भाई-बहन को पुलिस हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द गांव निवासी राजा राजभर (24) पुत्र प्रमोद राजभर अपने घर के निर्माण के लिए बोरियों में बालू भरने के बाद घर खाना खाने के लिए गया। इस दौरान  किसी का फोन आया। इसके बाद वह बात करते हुए घर से बाहर निकल गया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार राजा पड़ोसी हीरा के घर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरा की नतिनि निशा और नाती राजू निवासी असनवार थाना गड़वार वहीं खड़े थे। जब देर रात तक राजा घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह चकिया गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में टहलने निकले लोगों ने युवक का शव देखा। शिनाख्त राजा राजभर के रूप में की। पुलिस इस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है।

मृतक के पिता प्रमोद राजभर ने थाना के असनवार निवासी राजू राजभर और उसकी बहन निशा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, पत्नी ने शव खेत में फेंका

 दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही निवासी अधेड़ की विषाक्त पदार्थ खाने से शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ने उसके शव को सपहां के पास एक मक्के के खेत में फेंक दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है और पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

थाना क्षेत्र के रामपुर टिटीही निवासी सहदेव वर्मा (45) ने घरेलू कलह के कारण रविवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उसकी पत्नी उसे तीखमपुर स्थित निजी चिकित्सालय लेकर गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने शव को वाहन से घर लेकर आते समय सपहां (जनाड़ी) के पास मक्के के खेत में फेंक दिया।  रविवार शाम ग्रामीणों ने खेत में शव फेंकते हुए देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed