{"_id":"673a503a65fc18bb380c9ae4","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-on-malipur-chatti-suspicion-of-murder-ballia-news-c-190-1-ana1001-126974-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मालीपुर चट्टी पर अज्ञात युवक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मालीपुर चट्टी पर अज्ञात युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
चौकिया मोड़। उभांव थाने के मालीपुर चट्टी पर शनिवार की देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मालीपुर चट्टी पर शनिवार की रात कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर कुछ देर बाद पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह दलबल के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त का प्रयास किया। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस घटना को दुर्घटना का रूप देने में लगी रही, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध पर मौत का कारण जानने के लिए जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस ने चट्टी पर लगे सभी सीसी कैमरों को खंगाला। स्थानीय लोगों ने आपसी विवाद में युवक के चेहरे को कूंच कर हत्या की आशंका जताई है। मौके पर स्थित फल की दुकान पर खून के धब्बे गिरे मिले हैं। वहीं, रसड़ा सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि अज्ञात युवक की शव की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना ठीक रहेगा।