फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of sand trader found in roadside pit in ballia who went to invitation by bike

Ballia: सड़क किनारे गड्ढे में मिला बालू कारोबारी का शव, रात में बाइक से निमंत्रण में गए थे

Sun, 22 Jan 2023 05:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,बलिया
अमर उजाला नेटवर्क,बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 05:57 PM IST
सार

बलिया जिले में नगरा-बेल्थरा रोड मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में बालू कारोबारी धर्मेंद्र यादव (40) का शव मिला। सड़क हादसे में मौत की आशंका है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
 

विज्ञापन
Dead body of sand trader found in roadside pit in ballia who went to invitation by bike
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में नगरा-बेल्थरा रोड मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में बालू कारोबारी धर्मेंद्र यादव (40) का शव मिला। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सड़क हादसे में मौत की आशंका है। इधर, धर्मेंद्र यादव की मौत की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगरा थाना क्षेत्र के देवढिया निवासी बालू कारोबारी धर्मेंद्र यादव शनिवार रात मालीपुर स्थित अपने रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गए थे। रात में वो घर नहीं लौटे। परिजन रात भर धर्मेंद्र के मोबाइल पर फोन करते रहे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। रविवार सुबह नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर मोहम्मदपुर के समीप सड़क के किनारे गड्ढे से मोबाइल बजने की आवाज आने पर राहगीरों का ध्यान गया।
विज्ञापन


झांका तो देखा कि गड्ढे में धर्मेंद्र यादव मरणासन्न अवस्था में पड़ा है। राहगीरों ने उसी के मोबाइल से परिजनों को इस बाबत सूचना दी। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंच गए। धर्मेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि रात में किसी वाहन की टक्कर से बालू कारोबारी बाइक समेत गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार नहीं मिलने के कारण दम तोड़ दिया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। बालू कारोबारी की मौत की सूचना पर थाने पर भारी भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते-बिलखते थाने पर पहुंच गए।

क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैश ने थाने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। धर्मेंद्र  के भतीजे शैलेंद्र यादव ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बालू कारोबारी की पत्नी रीता देवी, 12 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत, एक गंभीर

बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना के पटपर गांव के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मामा भांजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मामा और भांजा को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत गंभीर देख इलाज के लिए भर्ती कर लिया।

खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी अक्षय खरवार उर्फ सोनू (28) पुत्र मार्कंडेय खरवार अपने दो चचेरे मामा विपिन खरवार (45) पुत्र शंभू खरवार और सुनील खरवार (30) पुत्र गुलाब चंद्र खरवार के साथ रतसर स्थित सगे मामा शेषनाथ खरवार के यहां आयोजित भोज में शामिल होने गया। रात में तीनों एक ही बाइक से खड़सरा स्थित घर लौट रहे थे।

अक्षय परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य

गांव से करीब दो किमी दूर थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी एसएचओ बीपी पांडेय ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

वहां अक्षय खरवार और उसके मामा विपिन को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। अक्षय परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था। पीड़ित परिवारों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed