फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of old man found in water near Sawan police

सवन पुलिस के समीप पानी में उतराया मिला वृद्घ का शव

Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found in water near Sawan police
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के समीप पानी में रविवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिला। उसकी पहचान दौड़ लगा रहे युवकों ने पकड़ी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी तारकेश्वर मिश्र (57) के रूप में की। पुलिस ने उसके परिजनों बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तारकेश्वर मिश्र (57) शनिवार की शाम घर से मोपेड बाइक से बाजार करने निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। रविवार की सुबह सवन नहर पुलिया के समीप वृद्घ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शंका की जा रही है कि रतसी नहर विभाग के डाक बंगले के पास नहर में मोपेड बाइक सहित गिर गए होंगे और पानी ज्यादे होने के कारण डूब गए होंगे। जिससे उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर सवन गांव के पास पानी में शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पकड़ी पुलिस ने घटनास्थल से मोपेड को अपने कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बाए आंख के पास खरोच के निशान मिले। हांलाकि कोई ऐसा सबूत नहीं मिला कि किसी ने मारा पीटा हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed