फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dayashankar became BJP state vice-president, sweets distributed in happiness

दयाशंकर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की खुशी में युवा मोर्चा ने फोड़ा पटाखा, बांटी मिठाईयां

Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dayashankar became BJP state vice-president, sweets distributed in happiness
भाजपा नेता दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पुन: बनाए जाने पर टीडी कालेज स्थित भाजपा कार्यालय पर - फोटो : BALLIA
बलिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी में दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी होते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी कि लहर दौड़ गई। नगर के टीडी कालेज चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर बागी धरती का सम्मान बढ़ाया है। साथ ही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी को प्रदेश मंत्री का दायित्व देकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। कहा कि दोनों नेताओं से प्रदेश भर युवाओं का गहरा लगाव हैं। जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह की कमेटी युवा जोश से भरी है। दयाशंकर सिंह व सुभाष यदुवंश के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से 2022 में पुन: एक बार प्रदेश में भाजपा कि सरकार बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता मायाशंकर राय, अमित सिंह तोमर, अखिलेश राय, शम्भू सिंह, धर्म भारती, अजित वर्मा, मुन्ना कुमार, प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, क्रांति देव सिंह, मनीष पांडे, अभय साहनी, अंशु सरावगी, संतोष वर्मा, शिवांश जायसवाल, सत्यम सिंह, शक्ति सिंह, अमित सिंह राजा, अभिषेक सिंह सिट्टू, संजीव सोनू, दीपक केशरी, पिंटू गोंड, मृणाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed