फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dadri Fair: Villagers arrived in the morning and urban people reached in the evening

ददरी मेला: सुबह ग्रामीण तो शाम को पहुंचे शहरी लोग

Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dadri Fair: Villagers arrived in the morning and urban people reached in the evening
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला का बुधवार को हल्की ठंड के बीच लोगों ने भरपूर आनंद लिया। सुबह ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचे तो शाम को मेले में शहर के लोग परिवार के साथ पहुंच गए। इससे मेला क्षेत्र में रौनक बढ़ गई। घरेलू उत्पादों की बिक्री से दुकानदारों के चेहरे पर चमक देखने को मिली। हालांकि कोरोना के संक्रमण का भय हर शख्स के चेहरे पर स्पष्ट परिलक्षित हो रहा था। मौत का कुंआ न लगने से बच्चों के चेहरे पर उदासी छाई रही। इस दौरान अन्य सामानों की खरीदारी कर बच्चे काफी खुश हुए। मेले में घरेलू उत्पादों की बिक्री खूब हुई। आमजन का रूख अब मेले की ओर हो रहा है। मेले में खरीददारी तेज होने से दुकानदारों के चेहरों पर रंगत दिख रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए मेला प्रेमियों ने जहां दिनभर खरीदारी की वहीं जलेबी का भरपूर मजा लिया। मेले में खान-पान की दुकानों पर भी ग्राहकों की खूब जुटान देखने को मिली। मेले में बच्चों ने खिलौनों की दुकान पर अभिभावकों ने खूब खरीदारी की। मेलार्थियों ने जूते- चप्पलों की दुकान पर भी खरीदारी की। ठंड को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों की दुकानों पर मोलभाव करते दिखें। खाने पीने की दुकानों पर काफी चहल-पहल रही। मेले में कोई अनहोनी न हो, इसके लिए मीना बाजार थनाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी अपने हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed