फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dabangs of Bihar firing on UP farmers

बोआई के दौरान बिहार के दबंगों ने की फायरिंग

Mon, 11 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dabangs of Bihar firing on UP farmers
बैरिया। गंगा उस पार उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा पर खेतों की बोआई कर रहे उत्तर प्रदेश के किसानों पर बिहार के दबंगों द्वारा रविवार की शाम फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार नौरंगा के बगल में उत्तर प्रदेश के बैरिया तहसील अंतर्गत रामपुर मौजा में नौरंगा के कुछ किसान अपने खेतों में मसूर बो रहे थे, तभी ढाबी की तरफ से एक दर्जन से अधिक असलहाधारी दबंग आए और हवाई फायरिंग करने लगे। जिससे उत्तर प्रदेश के किसान अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। फायरिंग के बाद बिहारी दबंग भी करीमन ठाकुर के डेरा के रास्ते ढाबी में चले गए। उत्तर प्रदेश के गंगा उस पार नौरंगा के किसान अपने खेतों की बोआई कर रहे थे। वे इस घटना के बाद इतनी तहशत में हैं कि वे किसी भी दबंग का नाम बताने से बच रहे हैं। दूसरी तरफ बैरिया के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि गोली बिहार सीमा में चली है, उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं है। ऐसे भी इस घटना की कोई भी लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/ सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, बावजूद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed