फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cycle ride on the birth anniversary of Chhote Lohia

छोटे लोहिया की जयंती पर चलाई साइकिल

Thu, 05 Aug 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cycle ride on the birth anniversary of Chhote Lohia
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर नगर में साइकिल यात्रा निकालते पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण ग? - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सभी विधानसभाओं में सपाजनों ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन्हें हर मोर्चें पर विफल बताया। पूर्व मंत्री नारद राय ने समर्थकों संग जीराबस्ती पार्क स्थित पं. जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जबकि साइकिल यात्रा का शुभारंभ कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यकर्ता ब्रजेश पाठक ने पार्टी का झंडा दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा के दौरान सतीशचंद्र कालेज चौराहा, मालगोदाम तिराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, बहादुरपुर आदि स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री नारद राय सहित अन्य लोगों का स्वागत किया। जापलिनगंज स्थित नगर विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण गुप्ता के कैंप कार्यालय पर छोटे लोहिया की पुत्री मीना तिवारी ने साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। साइकिल यात्रा रामलीला मैदान, चौक, सिनेमा रोड सहित अन्य स्थानों पर भ्रमण किया। शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर बृहस्पतिवार को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, प्रो. अभिषेक मिश्र व संतोष पाण्डेय, सनातन पांडेय ने माल्यार्पण किया। सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में चेतन किशोर के मैदान से यात्रा निकाली गई। नरहीं में बंशीधर यादव के नेतृत्व में बिलरियां कैम्प कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई। बांसडीह स्थित कैंप कार्यालय पर हरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पांच किलोमीटर साइकिल यात्रा को रवाना किया। बेल्थरारोड में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उभांव तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा रवाना की। मालीपुर बाजार से अनुराग गर्ग के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रामगढ़ ढाले पर मुख्य अतिथि अंगद मिश्र फौजी की उपस्थिति में जयंती मनाई गई। जनेश्वर मिश्र पार्क में जेपी विचार मंच के संयोजक द्विजेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed