फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Culverts and approach roads will be built at five places with 20.61 crores

Ballia News: 20.61 करोड़ से पांच स्थानों पर बनेंगी पुलिया और एप्रोच मार्ग

Sun, 12 Mar 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Culverts and approach roads will be built at five places with 20.61 crores
शासन की ओर से जनपद में सात और लघु सेतुओं (पुलिया)के निर्माण किया जाएगा। 20.61 करोड़ की लागत से बनने वाले लघु सेतु और एप्रोच मार्ग के लिए 8.10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। इन पुलियों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक होने से काम शुरू होने में देर हो सकती है।
विज्ञापन

उत्तरी दियरांचल में कई नालों और छाड़न पर पुलियों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से इन नालों पर नई पुलिया और एप्रोच के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से 16.20 करोड़ की लागत से पांच परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। साथ ही निर्माण को शुरू कराने के लिए पहली किस्त में 8.10 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। शासन की ओर से धनराशि जारी करने कर पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति भी नजदीक है। ऐसे में मिली धनराशि के सरेंडर होने की आशंका भी जताई जा रही है। इससे निर्माण कार्य कुछ देर में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिया की थी अति आवश्यकता
रेवती। दतहां गांव तथा कुमार बाबा के टोला वाले मार्ग पर दमागी चट्टी-रखहां मार्ग से उक्त गांव के मार्ग के मुहाने पर पुलिया की अति आवश्यकता है। कुमार बाबा का टोला निवासी प्रभुनाथ राम ने बताया कि बीते दस वर्षों से बरसात के दिनों में इस रास्ते से आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रधान दतहां राकेश यादव ने बताया कि उक्त स्थल पर पुलिया नहीं होने से मुख्य मार्ग से उतरते समय वाहन आदि के पलटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुआ रिंग बांध से धरीक्षण दास की कुटिया मार्ग व टेकार रिंग बंधा से मुक्तिधाम मार्ग पर होगा निर्माण
पीडब्ल्यूडी की ओर से जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 4.41 करोड़ की लागत से दो पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से इन दोनों पुलिया के निर्माण को लेकर के ई टेंडरिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें 2.22 करोड़ की लागत से जमुआ रिंग बांध से धरीक्षण दास की कुटिया मार्ग पर व 2.19 करोड़ की लागत से टेकार रिंग बंधा से मुक्तिधाम मार्ग पर पुलिया बनेगी।



कई गांवों को मिलेगा लाभ
बैरिया। गोपालनगर-कोयलावीर बाबा स्थान से पुलिस चौकी एप्रोच मार्ग पर पुलिया का निर्माण होगा। ग्रामीण इसके लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गोपालनगर, वशिष्ठनगर, मानगढ़, शिवाल मठिया गांव के लोगों लाभ मिलेगा।

यहां बनेंगी पुलिया
स्थान-लागत
-वशिष्ठनगर प्लाट के सामने पुलिया एवं एप्रोच का कार्य-3.50 करोड़
-श्रीनगर बंधे के पास पुलिया एवं एप्रोच मार्ग निर्माण-2.61 करोड़
-रेवती बाड़ीगढ़ के सामने नाले पर पुलिया एवं एप्रोच मार्ग-3.52 करोड़
-गोपालनगर कोयलावीर बाबा स्थान के पास पुलिया व एप्रोच मार्ग-3.30 करोड़
-दतहां में पुलिया व एप्रोच मार्ग का निर्माण-3.24 करोड़
-जमुआ रिंग बांध से धरीक्षण दास की कुटिया मार्ग पर पुलिया निर्माण -2.22 करोड़
- टेकार रिंग बंधा से मुक्तिधाम मार्ग पर पुलिया बनेगी- 2.19 करोड़

दो पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसको देखते हुए ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -सीपी गुप्ता, एसई, पीडब्ल्यूडी।


पांचों पुलिया एवं एप्रोच मार्ग के लिए 16.20 करोड़ के सापेक्ष विभाग को अब तक 8.10 करोड़ मिल चुके हैं। टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।-एके सिंह, एई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed