फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CRPF jawan threatened to kill, case filed

Ballia News: सीआरपीएफ जवान ने आईटीआई प्रधानाचार्य को दी हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 11:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Tue, 21 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan threatened to kill, case filed
बलिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान ने प्रमाणपत्र की गलत रिपोर्ट न बनाने पर हत्या की धमकी दी है। प्रधानाचार्य संजय भारती ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सदर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जम्मू एवं कश्मीर पुलवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में फीटर पद पर तैनात कपिलदेव राम निवासी गाजीपुर की आईटीआई (ऑटो मोबाइल / मोटर मैकेनिक) मार्कशिट प्रोविजनल प्रमाणपत्र के सत्यापन हेतु सहायक निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उप्र अलीगंज लखनऊ ने पत्र के माध्यम से चार बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी निकाला। जिसकी रिपोर्ट संस्थान व जवान के विभागीय कार्यालय को भेज दी गई। प्रधानाचार्य संजय भारती ने तहरीर में कहा कि 19 मार्च को सीआरपीएफ जवान कपिलदेव राम ने फोन पर प्रमाण पत्र की रिपोर्ट फर्जी बनाकर भेजने का दबाव बनाया गया। स्वीकार न करने पर जवान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि अगर नौकरी को खतरा हुआ तो जान से मार देंगे। वाट्सअप पर ऑडियो मैसेज कर धमकी दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि जवान कपिलदेव राम के प्रमाण पत्रों की जांच पूर्व में तत्कालीन प्रधानाचार्य डीबी सिंह द्वारा भेजी गई थी। इस बाबत कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य संजय भारती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed