फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CRPF jawan of Ballia was stabbed to death on Assam Arunachal pradesh border

पिस्टल लूट ले गए बदमाश: बलिया के CRPF जवान की असम-अरुणाचल सीमा पर चाकू मारकर हत्या, तीन दिन पहले गांव से गए थे

Thu, 07 Sep 2023 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

बलिया जिले के रामपुर दिघार निवासी सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार पांडेय (38) की असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा चेक गेट पर ड्यूटी के दौरान बुधवार की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खबर आने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
CRPF jawan of Ballia was stabbed to death on Assam Arunachal pradesh border
सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रामपुर दिघार निवासी सीआरपीएफ जवान की असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा चेक गेट पर ड्यूटी के दौरान बुधवार की शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर रात पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय (38) पुत्र रामनाथ पांडेय 2007 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में उनकी पोस्टिंग अरुणाचल में हुई। परिजनों के अनुसार, उनकी ड्यूटी सीआरपीएफ के इंटेलिजेंस विभाग में थी। बुधवार की शाम अन्य साथी जवानों के साथ वह असम-अरुणाचल सीमा के पास तिनसुकिया के माधापुर बाजार के पास बोर्डुम्सा में बाइक सवार संदिग्धों से पूछताछ कर रहे थे।

विज्ञापन

सुनील के कंधों पर थी परिवार की सारी जिम्मेदारी

इसी बीच, बदमाशों ने चाकू से सुनील पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया और उनकी पिस्टल लूटकर अरुणाचल प्रदेश के नामसाईं की ओर भाग गए। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। दो भाइयों में छोटे सुनील के कंधों पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। शहीद जवान के दो मासूम बेटे सत्यम (12) व अनमोल (9) हैं। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  कांटे की टक्कर में कौन मार रहा बाजी, सपा या भाजपा; घोसी में कम वोटिंग से किसे मिलेगा फायदा?

तीन दिन पहले छुट्टी से लौटे थे सुनील

सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार पांडे तीन सितंबर को ही अपनी 15 दिन की छुट्टी खत्मकर गांव से गए थे। ग्रामीण राजेश कुमार पांडे ने बताया कि सुनील काफी मृदभाषी व मिलनसार स्वभाव के थे। वो अपनी छुट्टी को 15 दिन और आगे बढ़ाने के लिए बार-बार अधिकारियों को फोन से सूचित कर रहा थे, लेकिन छुट्टी नहीं मिल पाई तो वह पुनः अपनी ड्यूटी पर चले गए।

सुनील की हत्या से घर से लेकर गांव तक कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे के मौत की खबर से वृद्ध पिता रामनाथ पांडे बेसुध जैसे हो गए हैं। मां विद्यावती देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed