फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi By Election Result Samajwadi party or BJP Who will benefit from less voting NDA vs INDIA

Ghosi By Election Result: कांटे की टक्कर में कौन मार रहा बाजी, सपा या भाजपा; कम वोटिंग से किसे मिलेगा फायदा?

Fri, 08 Sep 2023 08:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 08:09 AM IST
सार

Ghosi By Election Result: यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की नजर है। वोटिंग पांच सिंतबर को खत्म हो चुकी है और सबको आठ सितंबर को रिजल्ट का इंतजार है। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। इसे इंडिया गठबंधन और एनडीए का पहला मुकाबला माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Ghosi By Election Result Samajwadi party or BJP Who will benefit from less voting NDA vs INDIA
Ghosi By Election Results - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार दोपहर तक आ जाएगा। सुबह आठ बजे ईवीएम का पिटारा खुलेगा। कांटे की टक्कर में कौन बाजी मारेगा यह तो समय ही बताएगा। घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजर है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच है। इसे इंडिया गठबंधन और एनडीए का पहला मुकाबला माना जा रहा है।

विज्ञापन


पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। जो कि बीते 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में 56.87 से छह फीसदी से अधिक कम था। तब सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव में दारा सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कम वोटिंग का फायदा किसे मिलता है।
विज्ञापन


2022 के चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं इस बार यह चुनाव आईएनडीआईए (इंडिया) और एनडीए बनाम बनकर रह गया है। मऊ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने मतगणना स्थल पर शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटों की गणित उलझी

Ghosi By Election Result Samajwadi party or BJP Who will benefit from less voting NDA vs INDIA
मतगणना स्थल पर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

घोसी उपचुनाव में  सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को समर्थन देते हुए कांग्रेस, आप, सुहेलदेव स्वाभीमान पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार भी इन दलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने किया था। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी का समर्थन रहा। इसको लेकर घोसी की जनता में काफी उत्साह देखने को मिला, लेकिन मतदान केंद्रों पर केवल आधे ही मतदाता मतदान करने पहुंचे। इससे वोटों की गणित उलझी है।
ये भी पढ़ें: कौन बनेगा तीसरी बार विधायक दारा सिंह या सुधाकर? उपचुनाव की मतगणना शुरू

बसपा मतदाताओं ने उलझाया

Ghosi By Election Result Samajwadi party or BJP Who will benefit from less voting NDA vs INDIA
घोसी उपचुनाव 2023 - फोटो : self

उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। किसी के समर्थन में भी पार्टी नहीं उतरी। चुनाव के पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नोटा दबाने की बात कही थी। ऐसे में अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के एक लाख वोटों को लेकर दोनों खेमों में गुणा-गणित होती रही।
ये भी पढ़ें; सबसे पहले अमर उजाला पर देखें सटीक और तेज नतीजे, घोसी में खिलेगा कमल या दौड़ेगी साइकिल?

उपचुनाव में हर बार गिरता रहा है मतदान

घोसी उपचुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा-सपा प्रत्याशी के पक्ष में दोनों पार्टी ने प्रचार को लेकर रणनीति तैयार की थी। उससे मतदान का ग्राफ बढ़ने की संभावना थी, लेकिन इस बार भी घोसी का मतदान प्रतिशत 60 फीसदी के नीचे ही रहा। बीते वर्ष 2022 में इस सीट पर 56.87 फीसदी मतदान हुआ था।

वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में 51.93 मतदान हुआ। 2017 के आम विधानसभा चुनाव में 58.89 मतदान हुआ था। यानी 2017 से पांच सितंबर 2023 तक हुए चार बार विधानसभा चुनाव हुए। एक बार भी घोसी में 60 फीसदी का मतदान नहीं हुआ। इस दौरान उपचुनाव को लेकर भले ही मतदाताओं ने उत्साह दिखाया, लेकिन यह उत्साह मतदान में तब्दील नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed