{"_id":"6858516e554b760b3c056a89","slug":"crowd-of-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-and-viral-fever-at-arogya-mela-ballia-news-c-190-1-ana1001-142601-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त, वायरल फीवर के मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त, वायरल फीवर के मरीजों की भीड़
विज्ञापन
बलिया। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। लेकिन गर्मी से राहत नहीं है। उमस भरी गर्मी से उल्टी दस्त व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में 79 स्वास्थ्य केंद्रों व दो अर्बन पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उल्टी, दस्त, वायरल बुखार की मरीजों की भीड़ रही। 2598 मरीजों का इलाज व दवा वितरण हुआ।
नगरा/ इंदरपुर : न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डाॅ. खालिद, न्यू पीएचसी किशोरगंज पर फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह, न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, न्यू पीएचसी कसौंडर पर फार्मासिस्ट इमरान, न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डाॅ. अजीत कुमार, होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅ. अरुण कुमार, डाॅ. विनय मिश्र, न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने मरीजों का उपचार किया। नगरा स्वास्थ्य केंद्र पर 45 मरीजों का उपचार किया गया।
जयप्रकाश नगर : विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र में कुल पांच चिकित्सालय मौजूद है। मुरली छपरा पर आयुष चिकित्सक, न्यू पीएचसी बहुआरा, न्यू पीएचसी टोला शिवन राय, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा पर वार्ड बॉय ने आने वाले मरीजों का इलाज किया। प्रभावती देवी सीएचसी जयप्रकाश नगर पर दो एमबीबीएस चिकित्सक नियुक्त होने के बावजूद मात्र एक चिकित्सक ही मेला में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला मात्र खाना पूर्ति में सिमट कर रह गया है।