फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowd like normal days seen on the streets

संसोधित -------- लाइव: लॉकडाउन में बाजार गुलजार, सोमवार को सड़कों पर दिखी आम दिनों जैसी भीड़

Mon, 27 Apr 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Crowd like normal days seen on the streets
बलिया। जिला प्रशासन के लाख कवायद के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं। सोमवार को इसका नजारा शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी दिखा। सड़कों पर वाहनों के साथ लोगों की भीड़ नजर आई तो दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ता दिखा। जिला प्रशासन की ओर से कोई अतिरिक्त छूट तो नहीं दी गई लेकिन कमोवेश कई तरह की दुकानें सोमवार को कुछ देर के लिए खुलीं और खरीदार के दौरान
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है जिसका दूसरा चरण अभी चल रहा है। लॉकडाउन को लागू कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत लगाए हुए है। कई जगह तो पुलिस को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने व बेवजह सड़क पर निकलने वालों पर लाठी भी भांजनी पड़ती है। इसके बावजूद लोग इस महामारी को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को शहर में कई तरह की दुकानें खुलीं और कई मार्गों पर आम दिनों की तरह लोग खरीदारी को निकल पड़े।
विज्ञापन

-----------------
सुबह 9 बजे :
कासिम बाजार में सब्जी व किराना की अधिकांश दुकानें खुली रहीं। खरीदारी को लेकर कासिम बाजार चौक से लेकर पूरे मार्ग पर जहां-तहां लोग भीड़ लगा कर खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9.30 :
आर्यसमाज रोड स्थित किराना दुकान पर खरीदारी को लेकर इस कदर भी भीड़ उमड़ी कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रहा। दुकानदार भी इसको लेकर बेपरवाह बना रहा।
सुबह 10 :
चित्तू पांडेय-स्टेशन मालगोदाम रोड पर दवा के अलावा अन्य तरह की भी दुकानें भी खुली रहीं। हालांकि दुकानदारों ने दुकान को थोड़ा खोल कर सामान बेचते रहे। इस मार्ग पर खरीदारी को लोग निकल पड़े और सोशल डिस्टेंसिंग का मानक उड़ता रहा।

सुबह 11 बजे :
जिला अस्पताल में रोजाना सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन लोग करते हैं। सोमवार को जिला क्षय रोग विभाग में मरीजों व तीमारदारों ने सोशल डिस्टेंस के मानक का भी ख्याल नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed