फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crores spent on canals, still no water till the tail

नहरों पर करोड़ों खर्च, फिर भी टेल तक पानी नहीं

Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Crores spent on canals, still no water till the tail
बलिया। धान की रोपाई के लिए पानी की जरूरत है लेकिन अधिकांश नहरें बदहाल होने के कारण किसान परेशान हैं। कई नहरों की सफाई व मरम्मत सही तरीके से नहीं होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। हालांकि विभाग की ओर से हर साल नहरों के तल की सफाई करने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1560343 हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई के लिए कुल 274.936 किमी लंबी नहर, रजवाहा व माइनरों की जाल है। इसमें दोहरीघाट सहायक परियोजना की मुख्य नहर 62 किमी है। इस नहर के चार राजवाहा व 50 माइनर हैं, जिनकी कुल लंबाई 65.186 किमी है। दोहरीघाट सहायक परियोजना के मुख्य नहर समेत कुल 55 टेल हैं। इसके अलावा सुरहा ताल पंप नहर स्थापित है। इस नहर के मुख्य नहर की लंबाई जहां 11.8 किमी है वहीं इस नहर के कुल आधा दर्जन माइनरों की लंबाई छह किमी है। हालांकि यह पंप नहर सालों से सुरहा ताल में पानी के अभाव में बंद है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले तक हर साल रबी व खरीफ फसलों के पूर्व नहरों की मरम्मत व तल सफाई का कार्य किया जाता था। लेकिन प्रदेश सरकार ने अब केवल रबी के पूर्व नहरों की मरम्मत व तल सफाई की व्यवस्था की है। तल सफाई का काम हर साल होता है लेकिन अधिकांश नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। जबकि हर साल करीब एक करोड़ का खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर उदाहरण कोरंटाडीह पम्प नहर को देखा जा सकता है। इस नहर का टेल रामगढ़ गांव में निर्धारित है। करीब दो दशक से इस नहर का पानी टेल तक नहीं पहुंचता है। इसके अलावा अन्य कई नहरों की भी हालत खराब है।

--------------------
रबी के पूर्व सभी नहरों की मरम्मत व तल सफाई का कार्य कराया गया है। वर्तमान में पानी की डिमांड कम है लिहाजा कुछ नहरों में पानी का संचालन किया जा रहा है। डिमांड बढ़ने पर सभी नहरों का संचालन किया जाएगा। अधिकांश नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।
- सीबी पटेल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड प्रथम, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed