फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crocodile reached Gangapur, youth caught

घाघरा की छाड़न से निकला मगरमच्छ पहुंचा बस्ती के पास, युवकों ने पकड़ा

Sun, 23 Aug 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Crocodile reached Gangapur, youth caught
बैरिया क्षेत्र के गंगापुर गांव में युवकों द्वारा पकड़े गए मगरमच्छ को देखने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : BALLIA
बैरिया। सरयू के छाड़न से निकलकर शनिवार की रात गंगापुर गांव में पहुंचे मगरमच्छ को युवाओं ने पकड़ लिया। सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम पहुंच गई। बाद में युवकोें ने मगरमच्छ को वन विभाग के हवाले किया।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मगरमच्छ निकलने की यह दूसरी घटना है। नौ अगस्त को हनुमानगंज बंधे के नीचे घाघरा की छाड़न के किनारे चार मगरमच्छ देखे गए थे। सूचना पर 13 अगस्त को पहुंची वन विभाग की टीम पहुंची। पड़ोसी गांव के वन रक्षक पवन तिवारी ने केवल एक मगरमच्छ को देखा था। वन अधिकारियों ने कहा कि घाघरा के बाढ़ का पानी बढ़ने पर मगरमच्छ खुद ही नदी में चला जाएगा। जाल नहीं है। अगर मगरमच्छ नदी में नहीं गया तो हम कोई व्यवस्था करेंगे। शनिवार की रात में हनुमानगंज से तीन किमी दूर गंगापुर गांव में ओमप्रकाश यादव के बगीचे व मक्के के खेत में एक मगरमच्छ देखा गया। लोगों के शोर को सुनकर गांव के अनिल वर्मा, आकाश वर्मा, धीरज वर्मा, गौतम वर्मा, विपिन ने बांस, बल्ली रस्सा के सहारे मगरमच्छ को पकड़ लिया उसे पेड़ से बांध दिया। युवकों ने क्षेत्राधिकारी बैरिया को सूचना दी तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर पड़ोसी गांव के वन रक्षक पवन तिवारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मानें तो अभी तीन और मगरमच्छ देखे गए हैं जिससे ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन

-
उत्साही युवकों को दिया पुरस्कार
बैरिया। गंगापुर में मगरमच्छ पकड़ने वाले युवकों ने पुरस्कार की मांग की और वनकर्मियों को लेकर मगरमच्छ ले जाने से रोक दिया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल ने युवकों को समझाया। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस घटना से शासन को अवगत कराया जाएगा। जो भी न्याय संगत मांग होगा उसे पूरा किया जाएगा। इसके बाद युवकों ने मगरमच्छ ले वनकर्मियों के हवाले कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बैरिया प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने उत्साही युवकों को 12 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। ग्राम प्रधान गंगापुर प्रतिनिधि दीनदयाल प्रसाद ने 5100 रुपये देकर पुरस्कृत किया। वन क्षेत्राधिकारी कौशल किशोर तिवारी, वन दरोगा रामजी पांडेय, वन रक्षक पवन तिवारी, अक्षय कुमार ने मगरमच्छ को मांझी स्थित सरयू नदी में छोड़ दिया। इस मौके पर एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर मंतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मगरमच्छ मिलने से ग्रामीण दहशत मेें
बैरिया। हनुमानगंज गांव के सामने 13 दिन पहले मगरमच्छ दिखने के बाद आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं और खेत व बगीचे में सतर्कता से जाते हैें। शनिवार को गंगापुर गांव की बस्ती में मगरमच्छ मिलने से वहां के लोगों में भी दहशत है। युवकों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया लेकिन ग्रामीणों को भय है कि अन्य मगरमच्छ भी हो सकते हैं। इसको लेकर श्रीकांतपुर, दुर्जनपुर, हेमन्तपुर, सुरेमनपुर, गंगापुर, उपाध्यापुर, मधुबनी, शिवाल, मानगढ़, बशिष्ठनगर, गोपालनगर के ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed