{"_id":"5cc5cd0d3e235474a32847ab3d9827d1","slug":"warp-pistol-on-rs-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे का पैसा मांगा तो तान दिया तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडे का पैसा मांगा तो तान दिया तमंचा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक अंडे वाले ने जब पैसा मांगा तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। मामला बढ़ता देख लोग जुट गए।
इस बीच अपने को घिरता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के अनुसार जब तक तहरीर नहीं मिलती, कार्रवाई नहीं की जाएगी।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित सहरसपाली चट्टी पर अवधेश कुमार की अंडे की दूकान है। मंगलवार देर शाम उसकी दूकान पर दो बाइक सवार पहुंचे। दोनों ने अंडा बनवाकर खाया। इसके बाद बदमाश जाने लगे तो पैसा मांगा। बदमाशों ने पैसा देने के लिए कुछ दूरी पर बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद अवधेश को गली में लेकर चले गए, वहां बदमाशों ने दूकानदार पर तमंचा सटा दिया। इसी बीच मौके पर पहुंचकर दूकानदार के पिता रामधनी वर्मा ने बदमाशों को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी कई लोग पहुंच गए।
खुद को फंसता देख बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। दहशत का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग निकला। जबकि दूसरे को लोगों ने दबोच लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
बाद में कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर शहर कोतवाल इल्ताफ हुसैन ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, न ही कोई तहरीर मिली है। घटना की तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।