{"_id":"57a9ebe84f1c1b0f11ee494d","slug":"truck-bolero-ki-takkar-me-2-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बोलेरो की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में दो की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 09 Aug 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक एवं बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो चालक को झपकी आना हादसे की वजह बताई जा रही है।
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बसारीपुर गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता के लिए लड़की कर छेेका करने परिवार वाले बिहार के बक्सर दो बोलेरो से गए हुए थे। सोमवार की देर रात वहां से लौटते वक्त फेफना-रसड़ा मार्ग स्थित रामगढ़ के समीप बोलेरो चालक को झपकी आने की वजह से रसड़ा की ओर से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई।
जिसमें बोलेरो में सवार मऊ जिले के तिलकी वरुणा निवासी बबलू (25) एवं रतनपुरा निवासी देवनंदन (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हलधपुर थाना क्षेत्र के गड्टा निवासी अमर नाथ (49), संतदयाल (22), अरुण कुमार (37) तथा मुस्तफाबाद निवासी अवधेश कुमार (28), सहादतपुर निवासी आनंद (45), बसारीपुर निवासी हरिन्द्र यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। जबकि ट्रक चालक रात का फायदा उठाते हुए ट्रक लेकर भाग निकला। उधर, लड़के पक्ष की ओर मौत के बाद रूदन-कंदन आरंभ हो गया।