{"_id":"577e89b84f1c1b72027fc159","slug":"train-me-baithane-ko-lekar-chakubazi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बैठने को लेकर चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में बैठने को लेकर चाकू से गोदा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिच्छवी ट्रेन में गुरुवार को सीट पर बैठने के लिए यात्रियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक यात्री ने दूसरे यात्री पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के प्रहार से युवक लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देने वाले भाग निकले। घायल यात्री को जीआरपी की मदद से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार के बसंतपुर दिघवारा निवासी रोहित कुमार (19) नई दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में सवार हुआ। ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर उसका विवाद मऊ निवासी एक युवक से हो गया। मऊ पहुंचने के पूर्व युवक ने अपने साथियों को घटना की जानकारी देते हुए उन्हें स्टेशन पर बुला लिया।
मऊ स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी के बाद गोलबंद युवक रोहित पर टूट पड़े। जहां हाथापाई के बाद चाकू से प्रहार कर दिया। यह देखकर यात्री सहम गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भाग निकले। इस दौरान ट्रेन मऊ से बेल्थरारोड के लिए रवाना हो गई। घायल रोहित को सहयात्रियों ने बेल्थरारोड पर उतार दिया।
विज्ञापन
स्टेशन पर जीआरपी की मदद से घायल युवक को सीएचसी सीयर ले जाया गया। युवक के पीठ और कंधे पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चाकू के गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। चलते ट्रेन में हुई इस दुस्साहसिक वारदात से यात्रियों में भय व्याप्त हो गया।