फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft of jewelry shop boil

सराफा की दूकान में चोरी से उबाल

Thu, 02 Apr 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 02 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Theft of jewelry shop boil
नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर सराफा की दूकान में बुधवार की रात लाखों की चोरी की घटना से गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जाम लगा दिया। इससे बलिया-भरौली मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कई थानों की पुलिस तथा पीएसी मौके पर पहुंच गई और हल्का बल प्रयोग कर रास्ता खाली करा दिया। पुलिस ने चोरी के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं जाम लगाने में 15 नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


भरौली निवासी चंदन वर्मा की सराफा की दूकान लक्ष्मणपुर चट्टी पर है। बुधवार रात में चोरों ने शटर में लगे ताले को तोड़ दिया। इसके बाद दूकान में रखी आलमारी को उठा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार को सुबह चट्टी के दूकानदारों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूकानदार ने बताया कि चोर आलमारी से 20 हजार रुपये नकद सहित करीब दो लाख से अधिक के आभूषण ले गए हैं। दूकानदारों का कहना था कि लक्ष्मणपुर चट्टी पर पुलिस की रात्रि गश्त पर रहती है। यह घटना पुलिस की उदासीनता के चलते हुई है। घटना से नाराज लोगों ने  सुबह करीब दस बजे एनएच-31 बलिया-भरौली मार्ग पर  जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग पथराव करने लगे। इससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ सदर पीयूष कुमार सहित तीन थानों की पुलिस पहुंच गई और लाठी भांज कर लोगों को तितर-बितर कर दिया। इससे कई लोग गिरकर चुटहिल हो गए। करीब दो घंटे तक एनएच पर आवागमन बाधित रहा।


सीओ पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पर पथराव कर रहे लोगों को हल्का बल प्रयोग कर हटाया गया है। चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सड़क जाम करने के मामले में भी 15 नामजद सहित दर्जनों अज्ञात के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा चोरी की रात गश्त पर रहे दो कांस्टेबिलों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed