{"_id":"5f60daba9001db73a436ff48","slug":"teenager-gang-raped-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में किशोरी से हुआ सामूूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया में किशोरी से हुआ सामूूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल
Wed, 16 Sep 2020 12:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा-इंदरपुर गांव के पास झाड़ियों में नौ सितंबर को एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के बड़े अधिकारियों ने मामले का संज्ञान ले लिया। मंगलवार शाम को पीड़िता की मां की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
तहरीर में मां ने कहा है कि वह चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में दो बेटियों के साथ रह रही है। आरोप लगाया कि नौ सितंबर को दिन में मकान मालिक का रिश्तेदार नीरज यादव, निवासी शरदपुर थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाजीपुर मेरी छोटी बेटी को बहला फुसलाकर फेफना ले गया।
विज्ञापन
वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी राधेश्याम यादव ने भी दुष्कर्म किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से फेफना थाने में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।