फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   social audit me lakhon ka gaban

सोशल ऑडिट में लाखों का गबन

Sun, 09 Oct 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 09 Oct 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
social audit me lakhon ka gaban
Rupee
जिले के नौ विकास खंडों में किए गए सोशल आडिट के दौरान 2015-16 में लाखों रुपये के सरकारी धन के गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में  जिला विकास अधिकारी ने श्रम उपायुक्त मनरेगा तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए  को पत्र लिखकर प्रकरण में लिप्त कर्मचारियों से रिकवरी करने को कहा है।
विज्ञापन



विकास  खंड मुरलीछपरा, बैरिया, बेलहरी, दुबहर, चिलकहर, बांसडीह, रेवती, पंदह,  बेरूआरबारी में 2014-15 का सोशल आडिट 2015-16 में किया गया। जिसमें महात्मा  गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत सोशल आडिट टीम द्वारा  सत्यापन में विभिन्न विकास खंडों में विभिन्न प्रोजेक्ट अधूरा पाया गया। 
विज्ञापन


जिसमें  38 लाख 12 हजार 471 रुपये आहरण पाया गया। इसी प्रकार विभिन्न विकास  खंडों के विभिन्न पंचायतों में सोशल आडिट टीम द्वारा 57 इंदिरा आवास अधूरा  व निर्माणाधीन पाया गया। उक्त आवास पूर्ण न होने की दशा में 56 लाख 60  हजार रुपये संबंधित लाभार्थी व कर्मचारी से वसूली करने के लिए जिला विकास  अधिकारी शशिमौलि मिश्रा ने श्रम उपायुक्त मनरेगा तथा परियोजना निदेशक को  पत्र लिखकर प्रकरण में लिप्त लाभार्थी एवं कर्मचारियों से रिकवरी करने का  आदेश दिया है। गबन का मामला सामने आते ही खलबली मच गई है। लाभार्थी और कर्मचारी खुद के बचाव में दिख रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के यहां गणेश परिक्रमा भी करने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed