फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sendh mari kar lankhon ki chori

सेंध मारी कर लाखों की चोरी

Sun, 27 Nov 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 27 Nov 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
sendh mari kar lankhon ki chori
chori - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के बघेंवा गांव में शनिवार की रात सेंधमारी कर चोरों ने रामनाथ वर्मा के घर से लगभग डेढ़ लाख रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गये सामानों में लगभग एक लाख के जेवर एवं पचास हजार के फूल के बर्तन हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को चोरी का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन



प्रतिदिन की भांति रामनाथ वर्मा के घर वाले खाना खाकर सोने चले गए। आधी रात को चोर घर के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगा कर अंदर घुसे और तीनों बड़े बक्से लेकर चले आए। घर  से 200 मीटर की दूरी पर घर से पश्चिम खेत में लाकर बक्सों को तोड़ डाला। फिर बक्से के सामानों में कपड़ों को तो वहीं तितर-बितर कर दिया
विज्ञापन


जबकि जेवर जिसमें एक अदद मंगलसूत्र, सिकड़ी, कान की बालियां, अंगूठी, चांदी के आधा किलो की हंसुली, पैर का छाड़ा के साथ फूल के एक दर्जन बर्तन लेकर चोर चले गये।  घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उस समय हुई, जब पड़ोस के लोगों ने खेत में  बिखरे कपड़ों एवं टूटे बक्सों की सूचना दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed