फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School bus collided with student

स्कूल बस की टक्कर से छात्र की गई जान

Thu, 02 Nov 2017 11:38 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 02 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
School bus collided with student
सड़क हादसे में मौत
 देवरिया-बलिया मार्ग के तुर्तीपार चट्टी पर गुरुवार की सुबह स्कूल बस ने एक बालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार निवासी दिलीप साहनी का छह वर्षीय पुत्र अमन गांव के ही एक कॉन्वेंट विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। प्रतिदिन की भांति वह गुरुवार को बैग लेकर स्कूल जाने के लिए घर से निकला। सड़क के किनारे लगे झुरमुट से निकलकर ज्यों ही वह सड़क पर पहुंचा, तभी स्कूली बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान पिछला चक्का चढ़ने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चट्टी पर अफरा-तफरी मच गई और लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। यह देख चालक बस छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बालक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed