{"_id":"570aa2bb4f1c1bc96fc810c8","slug":"robbers-broke-off-the-grill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिल काट घुसे लुटेरे, लाखों लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रिल काट घुसे लुटेरे, लाखों लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बदमाशो द्वारा लूटपाट के बाद बिखरा सामान
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में शनिवार की रात मकान के पीछे की ग्रिल काटकर घर में घुसे लुटेरों ने दंपती को असलहा सटाकर लाखों के आभूषण और नकदी समेट ले गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
इलाके में लुटेरोें पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। लोहटा गांव में मनबढ़ लुटेरे शनिवार की रात सर्वदेव सिंह के मकान के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल काट कर घुसे और सामान समेटने लगे। लुटेरों की आहट से सर्वदेव सिंह के पुत्र और बहू की नींद खुल गई। वे कमरे के बाहर झांकने लगे तो लुटेरों ने असलहा सटा दिया। उनको शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भयभीत कर दिया।
उसके बाद बहू से सोने की दो चेन, कान की बाली, मंगलसूत्र एक, दो हार, चार अंगूठियां, मांगटीका, चांदी की पायल और 50 हजार रुपये की नकदी छीन लिया। उसके साथियों ने कीमती कपड़े, कांसे और पीतल के बरतन समेट कर चलते बने। लुटेरों के जाने के काफी देर बाद घर वालों ने शोर मचाना शुरू किया। उसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा पाई है।