फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rigging

तैनाती में धांधली कर मानदेय की बंदरबांट

Sun, 16 Jul 2017 10:21 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 16 Jul 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rigging
Rupee
दुबहर ब्लाक के जमुआ गांव में तैनात रोजगार सेवक लक्ष्मण ने अपने विभाग के बारे में एक और खुलासा किया है। उसने सीएम योगी को पाती भेज कहा कि दुबहर ब्लाक अंतर्गत दोपही में मुझे अतिरिक्त चार्ज दिए जाने के बावजूद इसी गांव में किसी और की तैनाती दिखाकर मानदेय की बंदरबांट की जा रही है।
विज्ञापन


सीएम को भेजी पाती में कहा है कि 27 अप्रैल को खंड विकास अधिकारी अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने मुझे रिक्त ग्राम पंचायत दोपही का अतिरिक्त चार्ज दिया। लेकिन ब्लाक कर्मियों द्वारा अतिरिक्त चार्ज देने के बावजूद कूटरचित तरीके से दोपही में मिंटू देवी का फर्जी तैनाती दिखाकर जिला मुख्यालय पर सूची व मानदेय का बंटवारा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत एक जनवरी  को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा, परियोजना निदेशक से की गई।
विज्ञापन


लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में काम मुझसे अतिरिक्त चार्ज देकर लिया जा रहा है। जबकि इस गांव के नाम किसी और रोजगार सेवक जो सालों से गायब  है तथा 2014 की सूची में जिसका नाम गायब है, उसे अचानक मेरे अतिरिक्त चार्ज वाले गांव में दिखाकर मानदेय की बंदरबांट की जा रही है। वर्तमान में दुबहर ब्लाक में सिर्फ 35 रोजगार सेवक ही है। जबकि मानदेय 40 का उठाया जा रहा है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed