फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   murder of a girl

गला रेतकर युवती की हत्या

Sat, 15 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 15 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder of a girl
रेवती थाना क्षेत्र में युवती की शव मिलने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण।
थाना क्षेत्र के रेवती-पचरूखिया मार्ग स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास मक्के के खेत में शनिवार की सुबह गला रेता एक युवती का शव मिला।पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह खेड़ी गांव के अनुग्रह सिंह के मक्का का खेत खदरा मौजा में कट रहा था। इसीबीच मजदूरों द्वारा खेत मालिक को बगल के खेत में कुछ दूरी पर एक युवती का गला रेता शव पड़े होने की सूचना मिली। खेत मालिक ने तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही सीओ बैरिया व थानाध्यक्ष रेवती तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी जंग बहादुर सिंह की 21 वर्षीय पुत्री नेहा के रूप में की।
विज्ञापन


गला तथा कंधे पर धारदार हथियार से युवती की हत्या की गई थी। साक्ष्य को छिपाने के लिए हत्यारों नेे लाश को खदरा मौजा के एक मक्का के खेत में फेंक दिया था। खेत में चार पहिया वाहन के पहिये का निशान बना हुआ था। मृतका की मां मंजू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। इस बाबत एएसपी रामयश्र यादव बताया कि मृत  युवती के गले एवं कंधे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। मृतका की मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी को भी चिह्नित कर लिया गया है, जिसके लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed