फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   maarpeet me maut

भूमि विवाद में मारपीट, एक मौत

Mon, 18 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 18 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
maarpeet me maut
मारपीट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बैरिया थाना क्षेत्र के यादवनगर चांद दियर में रविवार की शाम दो पट्टीदारों में जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया  गया, जहां एक की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर  कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



बैरिया थाना क्षेत्र के  यादव नगर चांद दियर में एक फीट जमीन को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में  विवाद हो गया। देखते-देखते ही दोनों पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर एक दूसरे  पर टूट पड़े। इस दौरान चले लाठी-डंडे से एक पक्ष के सुखराम यादव (55) और  धनन यादव (17), जबकि दूसरे पक्ष के संतोष यादव (25) घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी  घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। सुखराम यादव की  स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,  जहां इलाज के दौरान सुखराम मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रभावती देवी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश  शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बैरिया त्रयम्बक नाथ दुबे ने बताया  कि मृतक के पत्नी से तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य  धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को  पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed