फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Loot from guard.

गार्ड की पिटाई कर रुपये और टार्च लूट

Sat, 13 Dec 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 13 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Loot from guard.
बैरिया के देवराज ब्रम्हबाबा मोड़ स्थित द्वाबा पेट्रोलियम केरोसिन तेल की टंकी पर शुक्रवार देर रात आधा दर्जन की संख्या में सशस्त्र बदमाशों ने गार्ड की पिटाई करने के बाद तमंचा दिखाकर उसके पास से 500 रुपये और टार्च लूट लिए।
विज्ञापन


साथ ही पास खड़ी टैंकर की बैट्री भी खोल ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।बैरिया थाना क्षेत्र के देवराज ब्रम्हबाबा मोड़ स्थित केरोसिन टंकी पर शुक्रवार की रात आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाश आ धमके। वहां मौजूद टंकी के गार्ड लक्ष्मण गोंड को तमंचे से आतंकित कर लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


 विरोध करने पर गार्ड की पिटाई करने के साथ ही उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया और 500 रुपये नगदी और टार्च लूट लिए। यहीं नहीं टंकी के पास ही खड़े टैंकर की बैट्री भी बदमाश खोल ले गए। सुबह में करीब 100 मीटर की दूरी पर बैट्री फेंकी मिली। टंकी मालिक सरोज सिंह की ओर से घटना की तहरीर बैरिया थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बाबत क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव ने बताया कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह का कोई वारदात हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed