{"_id":"572ccaef4f1c1b70365ccf40","slug":"kacchha-baniyan-giroh-ne-ki-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियान गिरोह का तांडव, लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा बनियान गिरोह का तांडव, लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 06 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के बारे मेें लोगों से पूछताछ करते एसपी मनोज झा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ले में कच्छा बनियान गिरोह के दर्जन भर सशस्त्र बदमाशों ने दो घरों पर धावा बोलकर करीब 20 लाख से अधिक के जेवरात तथा 65 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर परिवार के लोगों को जमकर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश आराम से भाग निकले।
घटना गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे की है। हालांकि 100 नंबर बंद कमरे से ही परिवार की महिलाएं चीखती चिल्लाती रही। डकैती की शिकार एक दूसरे परिवार की लड़की नेद 100 नंबर डायलकर पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पंहुचा।
पीड़ित परिवार के एक परिचित रात में ही मौके पर पहुंचे और तीन गंभीर रुप से घायल महिलाओं को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने इस घटना के लिए स्थानीय पुलिस को जिम्मेदार माना और मौके पर ही थानाध्यक्ष बांसडीहरोड नंदलाल सहित दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
महावीर नगर मोहल्ले में गुरुवार की रात लाठी डंडे से लैश दर्जन भर दो स्थानों पर हमला बोल दिया। सहतवार थाना क्षेत्र बेऊर निवासी सतेन्द्र वर्मा महावीरनगर में मकान बनाकर रहते है। रात में परिवार के लोग सो रहे थे। सत्येंद्र के पिता को शौच की शंका हुई तो उन्होंने अपने पोता सत्यम को जगाया।
इसी दौरान गेट फांदकर कचछी बनियान पहनेे करीब छह-सात युवक धावा बोल दिए। बदमाशों ने 12 वर्षीय सत्यम को बंधक बना लिया। और सबके मोबाइल छीन लिए। पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कि सबकुछ ले लीजिए और मेरे बेटे को छोड़ दीजिए।
बदमशों ने सबके शरीर के गहने भी उतार लिए और सबका हाथ पैर बांधकर एक कमरे बंद कर दिया। बदमाशों ने बड़े आराम से पूरे मकान को खंगाला। आलमीरा और दीवान पलंग में रखे गहने निकाल लिए। गृहस्वामी सत्येंद्र की मानें तो करीब दो लाख के जेवरात तथा पिता के इलाज के लिए बैंक से निकाला गया 50 हजार रुपये बदमाश लेकर चले गए।
उसी रात इसी मुहल्ले में सेना में तैनात सूबेदार संतोष सिंह के घर के गेट का ताला तोड़ कर मकान के अन्दर घुसे बदमाशों ने कमरे में सो रहे संतोष सिंह के लड़के को पीटने लगे। उसे बचाने आई मां सुनीता सिंह की भी पिटाई शुरु कर दी। संतोष सिंह की पुत्री सीढ़ी से छत पर पहुंच गई।
उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। यहां तक कि उसने 100 नंबर डायल कर थाने को भी मोबाइल पर सूचना दी। बदमाशों ने सूबेदार की पुत्री प्रियंका की भी पिटाई कर दी। इस दौरान सूबेदार की दूसरी बेटी पूजा बदमाशों से भिड़ गई। यहां भी बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया।बदमाशों ने घर मे रखे बक्से, आलमारी को तोड़ लाखों के गहने और नगदी लूट लिए।
मुहल्ले के दो घरों मे भीषण लूटपाट के दौरान पुलिस का अता पाता नहंी था। सूबेदार के घर से बदमाशों ने करीब 20 लाख के जेवरात और 15 हजार रुपये नकदी लूटे। बदमाशों ने सूबेदार की पत्नी सुनीता तथा बेटी पूजा को बुरी तरह से पीट-पीट कर घायल कर दिया।
सुबह पांच बजे थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर हल्की मारपीट की बात कहकर वापस लौट गई। आठ बजे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झां ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने घटना के बारे में अस्पताल पहुंचकर सुनीता और उनकी बेटी पूजा से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उससे इस गिरोह के कच्छा बनियान गिरोह होने की संभावना है। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झां ने बताया कि इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए थानाध्यक्ष नंदलाल, एसआई अवधेश सिंह तथा कंट्रोल ड्यूटी पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की तहरीर दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।