फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another accident at Asharodi... speeding truck rams into police bus; seven personnel injured

Dehradun News: आशारोड़ी में फिर हादसा... तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, सात जवान घायल

Tue, 06 Oct 2026 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Another accident at Asharodi... speeding truck rams into police bus; seven personnel injured
देहरादून। एक्सप्रेस वे के ढलान क्षेत्र आशारोड़ी में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां सोमवार को एक और तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही पुलिस की बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। बस में सवार इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) प्रथम बैलपड़ाव के सात जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और परिवहन विभाग हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

आशारोड़ी और मोहब्बेवाला के इस क्षेत्र में बीते 20 दिनों में ट्रक से होने वाला यह चौथा हादसा है। गत 20 सितंबर को यहां सीमेंट से लदा ट्रक पलटा जिसके नीचे दबने से एक कारोबारी की मौत हो गई। इसके कुछ दिन बाद ही एक ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद 26 सितंबर को एक ट्रक आशारोड़ी में अनियंत्रित हो गया। अब मंगलवार को सीमेंट से लदा ट्रक फिर से आशारोड़ी में अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार ट्रक सामने चल रही पुलिस की बस से टकरा गया। बस में आठ जवान सवार थे।
विज्ञापन

एसएचओ नरेश सिंह राठौर ने बताया कि हादसे में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, चालक हेड कांस्टेबल हेमपाल सिंह, कांस्टेबल अदीप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप राठौर, कांस्टेल सुनील कुमार, शाहिद अली और इमरान घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा किया है। इस मामले में जांच की जा रही है कि हादसा किन वजहों से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed