फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against the other party as well in the Rachhauthi dispute.

Meerut News: रछौती के झगड़े में दूसरे पक्ष की भी प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against the other party as well in the Rachhauthi dispute.
मुंडाली। थाना मुंडाली के रछौती गांव में गत सप्ताह हसनपुर कलां और रछौती के युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें राय सिंह के परिजनों ने कुणाल और करन को पीटा। करन की तहरीर पर पुलिस ने राय सिंह समेत चार नामजद और आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया था। राय सिंह के परिजनों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एसएसपी मेरठ से शिकायत की थी।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को राय सिंह की माता मंजू देवी की ओर से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोप लगाया कि कुणाल, राजा, करण, अनुज और 10 अज्ञात ने 29 सितंबर को उनके बेटों से मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे। आरोप लगाया कि तीन अक्तूबर को आरोपियों ने घर में घुस कर फिर हमला किया।सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed