{"_id":"6ac5268f1eda3470b80f7412","slug":"youth-dies-while-out-with-friends-murder-alleged-meerut-news-c-72-1-mct1011-160647-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
- गाजियाबाद की 47वीं पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था चिराग
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। शिवलोक पुरी निवासी चिराग सेन (31) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह गाजियाबाद की 47वीं पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार शाम वे अपने दो दोस्तों बाबू और अंकित के साथ घूमने निकले थे। रात करीब 11 बजे दोनों दोस्त चिराग को घर छोड़कर चले गए। उस समय चिराग की तबीयत खराब थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकर रोड स्थित शिवलोक पुरी निवासी दीपक ने बताया कि उसका भाई चिराग सोमवार शाम बाबू और अंकित के साथ घर से निकले थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों उसे घर छोड़कर चले गए। परिजनों ने बताया कि उस समय चिराग की हालत ठीक नहीं थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों दोस्तों को बुलाकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --