फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Injured dead body in-laws

अधजला शव छोड़ भागे ससुरालीजन

Sat, 16 Sep 2017 12:01 AM IST
ballia
ballia Updated Sat, 16 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Injured dead body in-laws
गंगापुर घाट पर विवाहिता के अधजले शव को जब्त करने पहुंची पुलिस। - फोटो : ballia
रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव में शुक्रवार को सुबह 10 बजे विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन घाट पर शव को पेट्रोल छिड़क कर जला रहे थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस  को देख वह अधजले शव को छोड़ कर भाग निकले। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार विनय कुमार सिंह एवं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के विरूद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के दीघार गांव निवासी स्व. अलगू गोंड की पुत्री आरती (25) की शादी वर्ष 2012 में थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी अमित कुमार गोंड के साथ हुई थी। उसे दो बेटियां तीन वर्षीय अमृता, एक वर्षीय सपना हैं। मृतका की मां शांतिदेवी की तहरीर के अनुसार  ससुरालवाले दहेज के लिए मेरी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पुत्री ने फोन कर बताया कि मां मुझे आकर ले जाओ अन्यथा ये लोग मुझे जान से मार देंगे।
विज्ञापन


अभी मैं पुत्री को लाने के लिए किसी को भेजने वाली ही थी कि दरिंदों ने मेरी पुत्री को फांसी लगाकर मार डाला। इसके बाद साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से बिना सूचना दिए ही गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। लेकिन मौके पर सीओ बैरिया, रेवती, हल्दी पुलिस पहुंच गई। जिन्हें देख सभी आरोपी फरार हो गए। हालांकि मृतका का पति दिल्ली में है। बैरिया सीओ उमेश कुमार ने बताया कि विवाहिता की मां के तहरीर पर पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed