फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hooch death unclear

जहरीली शराब से मौत स्पष्ट नहीं

Fri, 18 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 18 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
नगर में शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत की जांच कर रही सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी की टीम ने शुक्रवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसमें जहरीली शराब से मौत स्पष्ट नहीं है। आगे की जांच के लिए विसरा लखनऊ स्थित प्रयोगशाला को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 चित्तू पांडेय चौराहे के पास मंगलवार की रात एक साथ शराब पीने वाले पांच लोगों की बुधवार देर रात मौत हो गई थी। जिसमें चार जिला अस्पताल में तथा एक की मौत वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते में हुई थी। इस मामले में शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट तथा सीओ सिटी ने मामले की जांच के बाद शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट डीएम और एसपी को सौंप दी। एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि  मोहन प्रसाद तथा साधु के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है इसलिए विसरा जांच के लिए लखनऊ लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने का आदेश सभी थानाध्यक्षाें को दिया गया है। गुरुवार की रात कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई कई लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed