{"_id":"5fa1a07f8ebc3e9b8b77018b","slug":"five-lakh-illegal-firecrackers-recovered-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पांच लाख के अवैध पटाखे बरामद, दो फल कारोबारियों के यहां छापा मारकर की गई बरामदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया में पांच लाख के अवैध पटाखे बरामद, दो फल कारोबारियों के यहां छापा मारकर की गई बरामदगी
Tue, 03 Nov 2020 11:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के सुखपुरा बाजार में दो फल व्यापारियों के यहां पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर पांच लाख से अधिक के पटाखे बरामद किए। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पटाखों का अवैध रूप से भंडार किया गया था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए पटाखे पांच लाख से अधिक कीमत के हैं।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना मिल रही थी कि सुखपुरा बाजार में फलों के व्यापार का दिखावा करने वाले व्यापारी दिवाली पर अवैध पटाखों का भंडारण कर रहे हैं। इसके आधार पर मंगलवार को सुखपुरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के साथ थाने की फोर्स और महिला आरक्षियों को लेकर दबिश दी गई।
विज्ञापन
चट्टी पर दो फल विक्रेताओं गणेशी प्रसाद और शिवचंद्र गुप्ता के मकान में छापा मारा। मौके से शिवचंद्र, गणेशी व सचिन को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के पास पटाखों का लाइसेंस नहीं मिला है। ये बिना लाइसेंस के ही घर में पटाखों का भंडारण कर रहे थे।
विज्ञापन