{"_id":"6ada00717ec94df27d09a663","slug":"immigration-office-shooting-one-suspect-apprehended-extortion-angle-revealed-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118605-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमिग्रेशन दफ्तर फायरिंग: एक आरोपी काबू, रंगदारी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमिग्रेशन दफ्तर फायरिंग: एक आरोपी काबू, रंगदारी का खुलासा
Thu, 22 Oct 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन के दफ्तर पर हुई फायरिंग की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी क्राइम हरपाल सिंह गरेवाल के अनुसार, 10-11 अक्तूबर 2026 की रात दफ्तर पर गोलियां चलाई गई थीं। जांच में दीपक और उसके साथी गगनदीप की पहचान हुई। दीपक ने विदेश में बैठे वरिंदर चारन और जगजीत सिंह उर्फ गांधी के कहने पर फायरिंग करना कबूला। उन्होंने इमिग्रेशन मालिक से रंगदारी मांगी थी, इन्कार करने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करवाई गई। पुलिस ने दीपक से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद की। फरार गगनदीप और विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं की तलाश जारी है। दीपक को रिमांड पर लिया गया है।