फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pedestrian suffers broken leg and shoulder after being hit by a motorcycle; three youths flee the scene.

Gurugram News: बाइक की टक्कर से राहगीर का पैर और कंधा टूटा, तीन युवक फरार

Thu, 22 Oct 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian suffers broken leg and shoulder after being hit by a motorcycle; three youths flee the scene.
पलवल। होडल क्षेत्र में एक निजी स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे के बाद तीनों बाइक समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, राजीव कॉलोनी निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम करीब छह बजे वह घर से काम के लिए पैदल निकला था। जब वह जाट हाई स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से आई बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में धर्मपाल का एक पैर और कंधा टूट गया। उसे अन्य चोटें भी आई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन बाइक सवार फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल होडल ले जाया गया, जहां से उसे पलवल रेफर कर दिया गया। वहां भी चिकित्सकों ने गंभीर चोटों के कारण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने की सलाह दी। धर्मपाल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article