फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight policemen non- bailable warrant

आठ पुलिसवालों को गैर जमानती वारंट

Tue, 02 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 02 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eight policemen non- bailable warrant
तलाशी के नाम पर लाइसेंसी रायफल तथा लाइसेंस उठा ले जाने के एक मामले में सीजेएम आरएम त्रिपाठी की अदालत ने चार दारोगा समेत आठ पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन


करीब 18 साल पुराना मामला बांसडीहरोड क्षेत्र के हरपुर मुहल्ले का है। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी खड़ग बहादुर सिंह ने परिवाद पत्र दाखिल कर आरोप लगाया था कि 14 सितंबर 1998 को रात के साढ़े 12 बजे तत्कालीन थानाध्यक्ष बांसडीहरोड शिवगणेश गौतम अपने सहयोगियों दारोगा देवीशंकर द्विवेदी, महामाया प्रसाद, सहजानंद यादव के साथ ही हमराही कांस्टेबिल शिवजी उपाध्याय, विश्वंभर सिंह, वीरेंद्र सिंह, लाल साहब सिंह के साथ मेरे घर पहुंचे।
विज्ञापन


दरवाजा खोलने पर पुलिस वाले मेरे भाई की खोजबीन करने के नाम पर जबरन मेरे घर में प्रवेश कर गए और मेरी लाइसेंसी रायफल, 10 अदद कारतूस तथा लाइसेंस के साथ ही 369 रुपये नकद उठा ले गए थे। मैंने बार-बार थाने पर जाने के बाद भी जब्त रायफल आदि देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध परिवाद दाखिल किया गया। तलबी आदेश के विरुद्ध देवीशंकर द्विवेदी ने कोर्ट में प्रोटेस्ट दाखिल किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रोटेस्ट प्रार्थनापत्र निरस्त कर देवीशंकर द्विवेदी सहित सभी आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट आठ जुलाई 2015 के लिए जारी कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed