फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dubate bacchon ko bachane me yuvak dooba

डूबते बच्चों को बचाने में युवक डूबा

Wed, 28 Sep 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 28 Sep 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
dubate bacchon ko bachane me yuvak dooba
न्यू बहेरी में डूबे युवक की तलाश के दौरान किनारे पर खड़े लोग।
शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बहेरी स्थित एक गड्डे में जमा बारिश के पानी में बुधवार को स्नान करते समय डूब रहे तीन बालकों को बचाने में एक युवक डूब गया। जिसकी तलाश देरशाम मोहल्ले सहित आसपास के लोगों ने अलग-अलग तरीके से की। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी दोपहर में कुछ बच्चे न्यू बहेरी में बरसात के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान अधिक पानी होने के चलते उसमें तीन बच्चे डूबने लगे। जिसे बचाने के लिए मोहल्ले का वजीर (18) पानी में कूद गया। उसने डूब रहे तीन बच्चों को तो बचा लिया। लेकिन अधिक देर तक पानी में रहने के चलते वह खुद को नहीं बचा सका और गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी किसी ने परिवार के लोगों को दे दी। अपने बेटे के डूबने की जानकारी होने पर परिवार के लोग पानी वाले स्थान पर पहुंच गए। मोहल्ले सहित आसपास के लोगों ने डूबे युवक की तलाश का कई तरीके आजमाए। लेकिन देरशाम तक डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल सका। घर की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed