फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Delhi and Kerala 's network spans gang

दिल्ली और केरल तक फैला है गिरोह का नेटवर्क

Wed, 18 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 18 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi and Kerala 's network spans gang
छोटा शकील बनकर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ओंकारचंद्र सोनी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के दो और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद इनके नेटवर्क के बारे में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इस गैंग का दायरा दिल्ली से केरल तक फैला है। मोबाइल और नेट की बारीक जानकारी रखने से ये पुलिस के सर्विलांस पर भी जल्दी नहीं आ पाते थे।
विज्ञापन



सिकंदरपुर सीओ सुरेशचंद्र रावत ने लखनऊ में पकड़े गए दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि ओंकार सोनी से रंगदारी मांगने के मामले में एएसपी के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गई थीं। इस मामले में दो बदमाशों दीपक और उत्कर्ष रंजन सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन



जबकि दो आरोपी सीतापुर जिले के लोनियन का पुरवा निवासी मोनू रस्तोगी और रानी कोठी निवासी राहुल रस्तोगी फरार थे, जिन्हें बाद में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लागर यंत्रों की मदद से फोन कर कई प्रांतों में रंगदारी वसूलने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आईपी एड्रेस के आधार बदमाशों तक पहुंच सकी। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली और केरल कीदो टेली कम्युनिकेशन फर्मों से भी संबंध होने की बात स्वीकार की है। लखनऊ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ सुरेशचंद्र रावत,, एसओ संजय द्विवेदी, चौकी प्रभारी मोती लाल पटेल तथा  स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed