{"_id":"6af3836542e99a31ad06762c","slug":"vehicles-kept-running-over-a-young-man-near-jhakarkati-his-face-is-now-unrecognizable-kanpur-news-c-362-1-ka11013-160561-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झकरकटी के पास युवक को कुचलते रहे वाहन, चेहरा पहचानना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झकरकटी के पास युवक को कुचलते रहे वाहन, चेहरा पहचानना मुश्किल
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र के झकरकटी बस अड्डे के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे। इससे उसका चेहरा पहचानने लायक भी नहीं बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
युवक नीली शर्ट, नीली जींस और काले जूते पहने था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह इलाके में घूमता रहता था। शव की हालत देखकर लोगों ने उसके ऊपर अंगौछा डाल दिया। हालांकि, घंटों तक किसी ने पुलिस को सूचना देने या मदद करने की जहमत नहीं उठाई।
थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि युवक संभवत: शराब के नशे में था। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी नीरज पाठक को मौके पर भेजा गया। शव को मोर्चरी भिजवाने के साथ उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के जिलों में भी युवक की फोटो भेजी गई है।