{"_id":"56f93fe54f1c1b1b73f002aa","slug":"dakaiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"चला रहा था चक्की, घर लूट ले गए बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चला रहा था चक्की, घर लूट ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 28 Mar 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा गांव में सोमवार की भोर में छह हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की जमकर पिटाई कर करीब छह लाख के जेवर, नकदी और कपड़ा उठा ले गए। बदमाशों की पिटाई से बेहोश हुई महिला को पुलिस ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।
नौरंगा निवासी रामजी ठाकुर रविवार को अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल छपरा गए थे। उनका पुत्र सनोज ठाकुर बिजली होने की वजह से दरवाजे पर आटा चक्की चला रहा था। जबकि पत्नी निधि ठाकुर घर में अकेली थी। इसी बीच तीन बाइक से आए छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाश दरवाजे पर पहुंच घर में घुस गए।
इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद महिला निधि ठाकुर को मारपीट कर बेहोश कर दिया। महिला के बेहोश हो जाने पर करीब छह लाख के जेवर, मंगटीका, झुमका, चेन, हार, चुड़ी और नकदी के अलावा कीमती कपड़ा उठा कर जाने लगे। इसी बीच दरवाजे पर आटा चक्की चला रहा सनोज पहुंच गया।
विज्ञापन
घर में घुसे लुटेरों को देखकर उसने विरोध दर्ज कराया तो बदमाशों ने उसपर तमंचा सटा दिया। साथ ही धमकाया कि यदि वह शोर मचाओगे तो जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक पर सवार हो भाग निकले।
घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत है। इस बाबत थानाध्यक्ष बैरिया संजय सिंह बैरिया ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद स्थिति का जायजा लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।
अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।