{"_id":"56efeba84f1c1b2279f14d24","slug":"chori-near-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 21 Mar 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा स्थित पुलिस पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर स्थित गीतांजलि पैलेस कटरा में संचालित इलेक्ट्रानिक की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात उसमें रखा दो लैपटाप और 30 मोबाइल सेट पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर सिंहपुर निवासी जयप्रकाश तिवारी की इलेक्ट्रानिक की दूकान है। रोज की तरह श्री तिवारी शाम को अपनी दूकान बंदकर घर चले गए। इसी बीच देर रात चोरों ने स्थानीय पिकेट की पुलिस को चुनौती देते पहले कटरे के चैनल गेट का ताला तोड़ा।
इसके बाद कटरे में स्थित दूकान के शटर को तोड़ दिया। फिर अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान दूकान में रखे दो लैपटाप और 30 मोबाइल सेट को अपने साथ लेकर चले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी सोमवार को तक हुई। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी की घटना से दूकानदारों में भय तथा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
इलाके में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। बीते हफ्ते चोरों ने डाकघर में नकब लगाया था। संयोग अच्छा रहा कि चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।