फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   china k saman ka bahishkar

चीन निर्मित उत्पादों का करना होगा बहिष्कार

Sun, 09 Oct 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 09 Oct 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
china k saman ka bahishkar
pradarshan - फोटो : amar ujala
आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान को समर्थन देकर चीन ने अपनी मंशा साफ कर  दी है। ऐसे में चीन को भी सबक सिखाने का समय आ गया है। इसके लिए चीन निर्मित उत्पादों का देश में बहिष्कार करना जरूरी है। यह बातें नगर के  प्रमुख व्यवसायियों ने रविवार को कहीं। उन्होंने इस त्यौहार पर चीन निर्मित उत्पादों की खरीदारी नहीं करने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ग्राम क्षेत्र के डेहरी गांव में  रविवार को प्रधान अन्नपूर्णा सिंह के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें चीन में बने सामान का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। साथ ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की निंदा की  गई।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद नारायण सिंह  ने कहा कि जिस प्रकार चीन पाकिस्तान का साथ दे रहा है और हम चीन को  फायदा पहुंचा रहे है। हमारे हिंदुस्तान में चीन का सबसे ज्यादा सामान खपता  है। कहा कि कार्यकर्ता गांव में भ्रमण कर लोगों को चीनी सामान न खरीदने के लिए समझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे चीन की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी।  इस मौके पर आशुतोष कुमार पांडेय, सुनील मौर्य, चुन्नू सिंह,  विवेक सिंह, अनुप सिंह, पवन कुमार सिंह, जयश्री यादव आदि लोग रहे।  अध्यक्षता बिजु सिंह व संचालन अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed