फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   chhinaiti

डिक्की तोड़ उचक्के ने 1.81 लाख निकाला

Tue, 15 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 15 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
chhinaiti
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
चौकिया मोड़ के निकट सीयर ब्लॉक परिसर में मंगलवार की दोपहर बाइक की डिक्की तोड़ 1.81 लाख रुपया उचक्के ने गायब कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी छट्ठू सिंह मंगलवार को दोपहर ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन


बाइक ब्लॉक परिसर में खड़ा कर वे बीडीओ कार्यालय में चले गए। कुछ देर बाद उधर से अपना काम निपटाने के बाद वापस हुए तो बाइक की डिक्की टूटी हुई थी। बाइक की डिक्की टूटा देख उनका होश उड़ गया।
विज्ञापन


पीड़ित की माने तो बाइक की डिक्की में 1.81 लाख रुपया रखा हुआ था, जो मंगलवार को ही सीयर स्थित पूर्वांचल बैंक के शाखा से निकाले थे। पीड़ित का कहना है कि सोमवार को बैंक से उन्होंने 1.31 लाख और मंगलवार को 1.25 लाख निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें से 75 हजार रुपया एक व्यक्ति को देने के बाद अन्य पैसा बाइक की डिक्की में रखा था। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लेने के बाद उचक्कों की तलाश में जुट गई। लेकिन देर शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई हाथ नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed